भारतीय स्थल सेना दिवस की सभी देशवासियो को हार्दिक बधाई।

भारतीय स्थल सेना , सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है।

भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है।  और इसकी कमान भारतीय थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार-सितारा जनरल स्तर के अधिकारी होते हैं। 

भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद की एकता सुनिश्चित करना, राष्ट्र को बाहरी आक्रमण और आन्तरिक खतरों से बचाव, और अपनी सीमाओं पर शान्ति और सुरक्षा को बनाए रखना हैं।

1947 में स्वतन्त्रता मिलने के बाद ब्रिटिश भारतीय सेना को नये बने राष्ट्र भारत और इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सेवा करने के लिये 2 भागों में बाँट दिया गया।

भारतीय शस्‍त्र सेना में तीन प्रभाग हैं: भारतीय थल सेना, भारतीय नौ सेना और भारतीय वायु सेना।

भारतीय सेना के सफल अभियान : प्रथम कश्मीर युद्ध (1947),संयुक्त राष्ट्र शान्ति सेना में योगदान, हैदराबाद का विलय 

दमन और दीव का विलय(1961),भारत-चीन युद्ध (1962),द्वितीय कश्मीर युद्ध (1965),बांग्लादेश मुक्ति युद्ध (1971),

सियाचिन विवाद (1984-),कारगिल संघर्ष (1999, ऑपरेशन पराक्रम